{"_id":"5a803fe24f1c1ba1268b9a57","slug":"61518354402-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुठाड़ में विवाहिता ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुठाड़ में विवाहिता ने जहर खाकर जान दी
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुठाड़ (सोलन)।
कुठाड़ चौकी के तहत विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति और उसकी ननद के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। मृतक महिला की पहचान ममता देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार उम्र 20 साल निवासी ढकरयाना के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार महिला ने शनिवार शाम घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। परिवार को जैसे ही कृत्य का पता चला वह महिला को नालागढ़ अस्पताल ले गए। लेकिन यहां उसकी हालत में कोई सुधार न होने पर वे उसे मोहाली में एक निजी अस्पताल ले गए। लेकिन यहां पहुंचते ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने पति और ननद पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर पति सुरेंद्र कुमार और ननद सुनैना के खिलाफ भादंसं की धारा 498ए व 306 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद महिला के शव को कब्जे में लिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद पति और ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। महिला के मायके पक्ष ने आरोपी पति व ननद के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही महिला का पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। बार-बार ताने न सह पाने की वजह से महिला ने महज बीस साल की उम्र में अपनी जान दे दी।
विज्ञापन