{"_id":"59e62cf64f1c1baf678b638b","slug":"61508257014-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल
Updated Tue, 17 Oct 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। जिला पुलिस बद्दी के तहत दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले मामले में सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दूसरे मामले में राहगीर को एक बाइक ने टक्कर मार दी और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में अजय कुमार पुत्र श्रीलाल निवासी गांव परसावा डाकघर बीकापुर, तहसील एवं जिला फैजाबाद यूपी ने बताया कि वह और इसके साथ ही संदार उद्योग में काम करने वाला रजनीकांत देर शाम बाजार की तरफ निकले। इसी दौरान दभोटा की ओर से एक बाइक तेज रफ्तार से आई और रजनीकांत को टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। वहां से उसे चेकअप के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरे मामले में नरेश कुमार पुत्र भाग सिंह हाल निवासी बिलांवाली तहसील बददी ने बताया कि वह और विशाल दोनों पैदल कंपनी के लिए ड्यूटी पर जा रहे थे। हनुमान चौक के थोड़ा आगे निकले तो इसी दौरान एक बाइक सवार ने विशाल को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक और विशाल दोनों सड़क पर गिर गए। बाइक चालक तुरंत ही वाहन को लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। विशाल के सिर और कान में चोर्टें आइं हैं। एसपी राहुलनाथ ने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।