{"_id":"59e240fc4f1c1bf2538b738e","slug":"61507999996-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी की बस से एक किलो 296 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचआरटीसी की बस से एक किलो 296 ग्राम चरस बरामद
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। पुलिस ने कराना से चंडीगढ़ जा रही निगम की बस से एक किलो 296 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान मोहन सिंह निवासी कुल्लू के रूप में हुई है। आरोपी बस में सफर कर रहा था। सोलन में बाइपास के पास पुलिस ने नाका लगा रखा था। इस दौरान बस के निरीक्षण करते हुए पुलिस जब मोहन सिंह के पास पहुंची तो वह हड़बड़ा गया। इसे देखकर पुलिस को शक हुआ और उसकी तलाशी लेने पर चरस बरामद की गई। एसपी मोहित चावला ने चरस बरामद होने की पुष्टि की है। बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी को रिमांड में लेकर इस बात का पता लगाया जाएगा कि वह चरस की सप्लाई किसे देने जा रहा था।
विज्ञापन