फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जुए में हारने पर की कारोबारी की हत्या

जुए में हारने पर की कारोबारी की हत्या

Wed, 11 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
सोलन। तोप की बेड़ पंचायत में दुकानदार की हत्या का राज खुल गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार वारदात से पूर्व आरोपी राम बहादुर ने दुकानदार मदन लाल की दुकान में बैठकर पहले शराब पी और फिर जुआ खेला। इस दौरान जुए में राम बहादुर अपने सारे पैसे हार गया। इसके बाद दोनों में पैसों को लेकर विवाद हो गया। इस राम बहादुर ने मदन लाल के सिर पर वार कर दिया और मौके से भागकर अपने घर पहुंचा। यहां उसने अपनी पत्नी से छह हजार रुपये लिए और भाग गया। पुलिस ने आरोपी को पंचकुला से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को गठन किया गया था और पुलिस तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही थी। तोप की बेड़ पंचायत में छह अक्टूबर को दुकान के बाहर शव बरामद हुआ था। इसकी पहचान दुकानदार मदन लाल के रूप में हुई थी। मदन लाल चायपान की दुकान चलाता था जिस पर शराब बेचने के भी आरोप लगते रहे हैं। पुलिस शुरू से इस मामले में आपसी विवाद के बाद हत्या के रूप में देख रही थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने नौ अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। एसपी मोहित चावला ने बताया कि पूरा मामला साफ हो गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। हत्या की वजह, कातिल और हथियार भी पुलिस बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed