{"_id":"59e9e1b94f1c1ba7678b6a5f","slug":"51508499897-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की छुटपुट घटनाओं के साथ खुशमयी मनी बीबीएन में दीवाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग की छुटपुट घटनाओं के साथ खुशमयी मनी बीबीएन में दीवाली
Updated Sat, 21 Oct 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बददी (सोलन)।
बीबीएन में आग की छुटपुट घटनाएं हुईं। घास, पराली व मक्की के टांडों में आग लगी। अग्निकांड से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग चुस्त-दुरुस्त था। दंमूवाला में घास में आग लगी। इससे 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ। दमकल विभाग ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। विभाग ने करीब 10 लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया। बीबीएन के तहत प्लासडा गांव और जगतपुर जोघों में टांडों और पराली में आग लगने से करीब 47 हजार का नुकसान, जबकि 20 लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया। अग्निशमन केंद्र बद्दी के प्रभारी प्रकाश शर्मा और दमकल केंद्र नालागढ़ के प्रभारी हितेंद्र कंवर ने कहा कि दीपावली से पहले ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली थी। जवानों की छुट्टियां भी रदद थी। छुटपुट आग की घटनाएं हुई, जिन्हें तुरंत ही काबू कर लिया गया।