फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सता संग्राम पेज

सता संग्राम पेज

Tue, 14 May 2019 09:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने जब्त की 22.44 लाख की शराब
विज्ञापन

विभाग ने शराब माफिया पर नकेल कसने के लिए बनाई नौ टीमें
अलग-अलग जगह दबिश देकर जब्त की 12 हजार 364 लीटर शराब
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। आबकारी एवं कराधान विभाग ने अवैध रूप से खरीदी गई 22 लाख रुपये से ज्यादा की शराब जब्त की है। इस शराब का इस्तेमाल चुनाव में वोट खरीदने के लिए होने की संभावना थी। यह शराब सोलन जिला के अलग-अलग हिस्सों में पकड़ी गई है।
आबकारी एवं कराधान विभाग ने शराब की खेप बरामद होने के बाद अभियान जा रखा है। लगातार संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। अब तक बरामद हुई शराब 12 हजार 364.105 लीटर आंकी गई है। इसकी कीमत 22 लाख 44 हजार 432 है। आबकारी एवं कराधान विभाग लोकसभा चुनाव में शराब बांटने की घटनाओं को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए उड़नदस्तों का भी गठन किया गया है। ये उड़नदस्ते सुबह से शाम तक शराब की बिक्री पर नजर रख रहे हैं। विभाग कई जगहों पर इस अभियान में पुलिस की मदद भी ले रहा है। चुनाव आयोग के सख्त दिशा-निर्देशों के बाद ये कदम उठाए गए हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग ने शराब माफिया पर शिकंजा कसने के लिए नौ टीमों का गठन किया है और ये सभी टीमें पूरे जिला में अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर शराब बरामद कर रही हैं। अब तक बरामद हुई शराब की खेप के लिए उड़नदस्तों ने 50 से अधिक रेड डाली हैं। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक विभाग की यह कार्रवाई जारी रहेगी। उधर, आबकारी एवं कराधान आयुक्त हिमांशु आर पंवर ने बताया कि सभी टीमों की ड्यूटी लगाई है और ये टीमें अलग-अलग जगह दबिश दे रही हैं। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


17 मई से शराब की बिक्री पर प्रतिबंध
आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त हिमांशु आर पंवर ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में मद्देनजर ड्राई डे का एलान किया गया है। उन्होंने बताया कि 17 मई शाम छह बजे से 19 मई शाम छह बजे तक शराब की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। कोई भी इस दौरान शराब बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मतगणना वाले दिन 23 मई को भी शाम छह बजे तक शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed