फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   चंडी में स्कूल की छुट्टी के समय अनियंत्रित हुआ ट्रक, चपेट में आने से बाल-बाल बचे छात्र

चंडी में स्कूल की छुट्टी के समय अनियंत्रित हुआ ट्रक, चपेट में आने से बाल-बाल बचे छात्र

Tue, 25 Sep 2018 10:25 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित हुआ ट्रक, बाल-बाल बचे छात्र
विज्ञापन

जान बचाने के लिए ढांक में कूदे चार छात्र, तीन को आईं चोटें
अमर उजाला ब्यूरो
कुठाड़ (सोलन)। चंडी में एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मंगलवार को स्कूली छात्र बाल-बाल बच गए। जिस समय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक पाठशाला चंडी के छात्रों को छुट्टी हुई तो एक तेज रफ्तार ट्रक नंबर एचपी-11ए-9027 अनियंत्रित होकर पहले तो रोड पर खड़े एक टिप्पर एचपी-64 4694 को टक्कर मारी दी। उसके बाद ट्रक तेज गति से चंडी बाजार की तरफ आ गया। यह देखकर घर जा रहे प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में अफरातफरी का माहौल बन गया। चार बच्चों ने अपनी जान बचाने के लिए ढांक में छलांग लगा दी। इसके चलते उन्हें चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से चारों बच्चों को चंडी ले जाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। दो बच्चों को हल्की और एक बच्चे को अंदरूनी चोट लगी है। उसे जिला अस्पताल सोलन रेफर कर दिया गया है। सभी घायल बच्चे चौथी व पांचवीं कक्षा के हैं। इनमें शुभम 9 वर्ष कक्षा चौथी पुत्र ओम प्रकाश, अनिकेत 10 वर्ष कक्षा पांचवीं पुत्र राजेंद्र कुमार, अनुज 9 वर्ष कक्षा चौथी दुनी चंद शामिल हैं। पुलिस चौकी कुठाड़ में ट्रक चालक कमल कुमार पुत्र मदन लाल गांव सन डाकघर दाड़वा के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज कर लिया गया है। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी कसौली निर्मल थिंड ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed