फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   400 ladies suit theft in solan city

400 लेडीज सूट समेत लाखों का समान चोरी

Fri, 20 Jan 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 20 Jan 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
400 ladies suit theft in solan city
शहर में चोरी की दो वारदातों को अंजाम देकर शातिर लाखों का सामान लेकर चंपत हो गए। - फोटो : अमर उजाला

शहर में चोरी की दो वारदातों को अंजाम देकर शातिर लाखों का सामान लेकर चंपत हो गए। चोरों ने कपड़े के गोदाम सहित निर्माणधीन भवन से लकड़ी और पानी की पाइपों के सामान पर हाथ साफ किया। पहला मामला सोलन के सर्कुलर रोड का है। यहां शहर के बड़े कपड़ा व्यापारी के गोदाम से चोरों ने 400 के करीब लेडीज सूट चुरा लिए। वारदात वीरवार रात की है। रोज की तरह कपड़ा व्यापारी दुकान और कपड़ों के गोदाम को बंदकर घर चला गया।

विज्ञापन


सुबह जब वह सामान लेने गोदाम गया तो शटर पर लगा ताला टूटा था। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने व्यापारी के साथ गोदाम की जांच की तो पाया कि वहां से 400 के आसपास लेडीज सूट गायब थे। कारोबारी ने दो लाख की चोरी का अंदेशा जताया है। कारोबारी ने अपने गोदाम में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए थे। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरी घटना चंबाघाट के बावरा क्षेत्र की है। चोर यहां निर्माणाधीन भवन से लाखों की लकड़ी और बिजली का सामान ले उड़े। पुलिस के अनुसार चंबाघाट के बावरा में बलवंत सिंह अपने निर्माणाधीन भवन में लकड़ी और पाईप लाइन को बिछाने का कार्य चल रहा था। वीरवार देर रात चोरों ने यहां से लकड़ी और अन्य सामान चुरा लिया। एएसपी मनमोहन सिंह ने चोरी हुए सामान की कीमत का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed