फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बद्दी में दो उद्योगों में आग, 45 लाख का नुकसान

बद्दी में दो उद्योगों में आग, 45 लाख का नुकसान

Sun, 30 Dec 2018 07:59 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Sun, 30 Dec 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
बद्दी में दो उद्योगों में आग, 45 लाख का नुकसान

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दो उद्योगों में आग से करीबन 45 लाख का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में रविवार सुबह तकरीबन साढे 10 बजे बद्दी के मलकुमाजरा स्थित मार्टिन ब्राउन उद्योग में आग लगने से उद्योग का करीबन 20 लाख का नुकसान हुआ है। फायर कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया लेकिन तब तक उद्योग के स्टोर में रखा रॉ मैटीरियल जल चुका था।

दूसरे मामले में बद्दी के बिलांवाली स्थित गत्ता उद्योग बनवारी लाल पैकेजिंग में देर रात अचानक आग लग गई। इसकी सूचना तुरंत बद्दी दमकल विभाग को दी गई। आग उद्योग की पहली मंजिल पर लगी थी जिसको फायर कर्मियों ने दो वाटर ब्राउजर की मदद से तकरीबन ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू किया। इस आग में उद्योग को करीब 25 लाख का नुकसान हुआ है। इसमें गत्ता बनाने वाली दो मशीनें और तैयार माल जलकर राख हो गया। हालांकि, दमकल विभाग की टीम ने करोड़ों की संपत्ति जलने से बचा ली।
विज्ञापन


दमकल अधिकारी बद्दी देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों उद्योगों में आग पर काबू पा लिया गया है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट लग रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों उद्योगों का करीबन 45 लाख का नुकसान हुआ है और करोड़ों की संपत्ति जलने से बचा ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed