फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कुनिहार स्कूल में सीसीटीवी पर पर्दा डाल कंप्यूटर ले उड़े चोर

कुनिहार स्कूल में सीसीटीवी पर पर्दा डाल कंप्यूटर ले उड़े चोर

Thu, 11 Jan 2018 10:15 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार स्कूल में सीसीटीवी पर पर्दा डाल कंप्यूटर ले उड़े चोर
आरटीओ के कर्मचारियों ने दोपहर बाद दी पुलिस को सूचना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल छात्र कुनिहार के कार्यालय में लगे कंप्यूटरों को चोर उड़ा ले गए। चोरों ने सीसीटीवी पर कपड़ा डालकर इस घटना को अंजाम दिया। स्कूल में चोरी की यह लगातार चौथी घटना है। इससे पहले भी चोर स्कूल की कंप्यूटर लैब से कई बार कंप्यूटरों को चुरा चुके हैं। चोरों ने बुधवार रात को विद्यालय कार्यालय और प्रधानाचार्य कार्यालय के ताले खोलकर इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

कार्यालय से एक कंप्यूटर सिस्टम और दोनों कमरों के ताले चोर साथ ले गए। हालांकि विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन इनमें चारों की हरकत कैद नहीं हुई। विद्यालय के चौकीदार ने इस चोरी की घटना की सूचना विद्यालय वरिष्ठ सहायक संदीप जोशी को दी। संदीप ने इस घटना की सूचना पुलिस चौकी कुनिहार में दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर आगामी कार्रवाई करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया। चौकीदार के बयान लेने के पश्चात सीसीटीवी कैमरे की रात्रि फुटेज को खंगाला। इसमें रात्रि करीब तीन बजे अज्ञात चोरों ने कैमरे पर कपड़ा डाल कर इस वारदात को अंजाम दिया। करीब एक घंटे 12 मिनट तक कैमरे पर कपड़ा पड़ा रहा। पुलिस ने चोरी की इस घटना में सभी तथ्यों की बारीकी से छानबीन कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस चौकी प्रभारी नीलकंठ ठाकुर ने चोरी की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। स्कूल के सीसीटीवी कैमरे सहित कुनिहार में विभिन्न जगहों पर लगे कैमरों की फुटेज को खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed