फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   छोटे सिलिंडरों में गैस भरने पर मामला दर्ज

छोटे सिलिंडरों में गैस भरने पर मामला दर्ज

Thu, 11 Apr 2019 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन में कामकाज की तलाश में आए कामगारों को ऊंचे दामों में छोटे सिलिंडरों में घरेलू गैस भरने का धंधा फल-फूल रहा है। कामगारों को घरेलू गैस सिलिंडरों से 5, 3 और 2 लीटर के छोटे सिलिंडर बेचकर उनसे मोटी कमाई की जा रही है।

ऐसे ही एक मामले में एसएचओ बरोटीवाला बहादुर सिंह की अगुवाई वाली एक टीम ने बग्गूवाला में एक दुकानदार जरनैल सिंह के किराने की दुकान पर छापा मारा। यहां पर घरेलू गैस सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में गैस भरकर बेचने का धंधा किया जा रहा था। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान दुकान से एचपी गैस के चार भरे और दो खाली सिलिंडर पाए गए।
विज्ञापन


पुलिस ने जब दुकानदार से सिलिंडरों की पासबुक और परमिट मांगा तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। एएसपी एनके शर्मा ने कहा कि पुलिस ने जरनैल सिंह निवासी गांव बग्गूवाला के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed