{"_id":"5beb0b27bdec2269c0437f13","slug":"201542130471-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएन में सड़क हादसों में चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीबीएन में सड़क हादसों में चार घायल
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सबरी देवी पत्नी कामेश्वर पासवान निवासी गांव बगरासी डाकघर व तहसील गोंडा जिला दरभंगा बिहार ने बताया कि वह अपने बेटे संतोष कुमार के साथ जा रही थी। बरोटीवाला पेट्रोल पंप के पास एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे बेटे की बायीं टांग फ्रेक्चर हो गई है। चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
दूसरे मामले में मुकेश राणा पुत्र कुलदीप राणा निवासी गांव जसमाई डाकघर व तहसील सरकाघाट जिला मंडी ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ गाड़ी में जा रहा था। बुरांवाला में एक ऑटो ने गाड़ी को टक्कर मार दी। तीसरे मामले में दीपिका सिंह पत्नी आशीष सिंह निवासी गांव पश्चिम गांव डाकघर किठावर तहसील सदर, जिला प्रतापगढ़ ने बताया कि वह और उसका पति टोल बैरियर बद्दी से थोड़ा आगे पहुंचे तो बद्दी की ओर से एक बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक चालक भी वाहन सहित गिर गया और तीनों को चोटें आई हैं। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि तीनों ही मामले दर्ज करके घायलों का मेडिकल करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।