फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   गढगल में पहाड़ी से गिरकर मजदूर की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

गढगल में पहाड़ी से गिरकर मजदूर की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Thu, 07 Feb 2019 07:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
गढ़गल में पहाड़ी से गिरकर मजदूर की मौत
विज्ञापन

साथी मजदूरों ने पहुंचाया अस्पताल, चिकित्सक ने की मौत की पुष्टि, केस दर्ज
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
अमर उजाला ब्यूरो
कसौली (सोलन)। गढ़खल के समीप पहाड़ी से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना बुधवार देर शाम की है। इसके बाद घायल अवस्था में उसे धर्मपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार गढ़खल के समीप कार्य कर रहा दलीप पुत्र राम जन्म निवासी बलिया उत्तर प्रदेश जो हाल में गांव गढ़खल में मजदूरी का काम करता है। वह बुधवार को क्षेत्र में चल रहे कार्य के दौरान पहाड़ी पर एक पत्थर पर बैठा था। इस दौरान एकदम से नीचे मुंह के बल गिर गया जिससे उसे काफी चोटें आईं। स्थानीय लोगों और साथी मजूदरों ने उसे धर्मपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उधर, एएसपी सोलन शिव कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मजदूर के पहाड़ी से मजदूर के गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि मजदूर की मौत हो चुकी है और उसका पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सभी मौके पर मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed