फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   दुराचार पीड़िता मंदबुद्धि महिला का शिमला में हो रहा उपचार

दुराचार पीड़िता मंदबुद्धि महिला का शिमला में हो रहा उपचार

Fri, 08 Dec 2017 09:51 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
दुराचार पीड़िता मंदबुद्धि महिला का शिमला में हो रहा उपचार
rape victim
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल के एक कस्बे में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुराचार के मामले में पुलिस
विज्ञापन

अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं पीड़ित महिला का शिमला में मानसिक रोग का उपचार भी पुलिस ही करवा रही है। महिला आठ माह की गर्भवती है जिसे गर्भधारण के समय मिलने वाले उपचार सहित मानसिक रोग का भी उपचार दिया जा रहा है।

एसपी ने महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी पीड़िता की सेवा के लिए लगाई है। मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण महिला का मेडिकल कई चरणों में हो रहा है। मानसिक रूप से विक्षिप्त इस महिला को सड़क पर घूमते हुए लोगों ने देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला के पति की काफी पहले मौत हो चुकी है। पुुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखा है और महिला का उपचार करवाने के साथ मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए महिला की देखभाल भी की जा रही है। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस महिला का उपचार करवाने के साथ उसका मेडिकल भी करवा रही है। नालागढ़ में गर्भावस्था के दौरान का उपचार और शिमला में मानसिक रोग के उपचार के साथ उसका मेडिकल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed