{"_id":"59f609484f1c1bcd538b9edf","slug":"191509296456-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के बाद पकड़ी शराब, नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आचार संहिता के बाद पकड़ी शराब, नकदी
Sun, 29 Oct 2017 10:38 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बद्दी (सोलन)। विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने के साथ ही लगी आदर्श आचार संहिता के बाद जिला पुलिस बद्दी ने 11 दिन में न केवल अवैध शराब पकड़ी, बल्कि चूरापोस्त और गांजा सहित नकदी भी बरामद की। 12 अक्तूबर को लगी आचार संहिता के बाद से जिला पुलिस बद्दी ने 16 मामले दर्ज किए हैं। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत दर्ज किए गए तीन मामलों में 15.828 किलोग्राम चूरापोस्त (भुक्की) और 176 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने 84 हजार रुपये की नकदी भी पकड़ी है। एसपी बद्दी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस की टीमें चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। वहीं, पैरा मिलिट्री फोर्सिज भी सीमावर्ती इलाकों में पूरी तरह से ड्यूटी पर डटी हुई है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस बद्दी के तहत 1779 वैध हथियार पंजीकृत हैं। इनमें से आदर्श आचार संहिता लगने के बाद 94 फीसदी हथियार संबंधित पुलिस थानों और जिला मालखाना में जमा हो चुके हैं। उन्होंने ऐसे लोगों से आह्वान किया है कि जिन्होंने अपने लाइसेंसी हथियार अभी भी जमा नहीं करवाए है, वे तुरंत इन्हें जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।