फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त दो युवतियों समेत मुख्य सरगना गिरफ्तार

जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त दो युवतियों समेत मुख्य सरगना गिरफ्तार

Tue, 12 Mar 2019 10:54 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
सोलन। पुलिस ने शहर में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश करते हुए दो युवतियों समेत मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को शामती से पकड़ा गया है। पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे गुप्त सूचना के आधार पर घर पर दबिश दी। जहां मौके पर दो युवतियों व महिला को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। पुलिस तीनों को थाने ले आई और यहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़ी गई युवतियों में से एक चंडीगढ़ की, जबकि दूसरी ऊना जिले की रहने वाली बताई जा रही है। जबकि इस धंधे की मुख्य सरगना की पहचान शिमला जिले के ऊपरी क्षेत्र की रहने वाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शामती में लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। इसकी सूचना मंगलवार को पुलिस को भी लग गई। पुलिस ने इस धंधे का पर्दाफाश करने के लिए एक टीम का गठन किया। इसके बाद पुलिस ने एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर महिला के पास भेजा। महिला व कर्मचारी के बीच बातचीत के बाद डील तय हो गई। इस दौरान महिला ने कुछ और युवतियों को बुलाने का भी ऑफर दिया था। लेकिन डील फाइनल होते ही बाहर इंतजार कर रही महिला पुलिस कर्मचारियों की टीम ने दबिश दे दी और तीनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

डीएसपी दिनेश शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। महिला के मोबाइल फोन में मिले संपर्क खंगाले जाएंगे और जो भी लोग संपर्क में होंगे उन्हें थाने में तलब किया जाएगा। उधर, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस शहर में किसी भी तरह के गैर कानूनी धंधे सक्रिय नहीं होने देगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि कहीं कानून के खिलाफ हो रहे किसी काम की जानकारी मिलती है जो वे इसकी पुलिस को तत्काल सूचना दें। ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed