{"_id":"5b84028442c7924651654f1f","slug":"181535378052-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोघों के सोबन माजरा में महिला को बेहोश कर पांच लाख के गहने व नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जोघों के सोबन माजरा में महिला को बेहोश कर पांच लाख के गहने व नकदी चोरी
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जोघों (सोलन)। पुलिस चौकी जोघों के तहत सोबन माजरा में चोरों ने एक घर से पांच लाख के गहने और नकदी चोरी कर ली। आरोपियों ने रात को कमरे में सो रही महिला को बेहोश कर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित नसीब सिंह निवासी सोबन माजरा ने पुलिस को बताया कि रविवार देर रात को चोरों ने उसके घर में सेंधमारी की।
पीड़ित के अनुसार घटना के समय वह और उसकी बहू घर में मौजूद थे। वह घर के बाहर बरामदे में जबकि बहू कमरे में सो रही थी। इस बीच रसोई के रास्ते चोर घर में दाखिल हुए और उन्होंने उसकी बहू को बेहोश कर अलमारी में रखे गहने उड़ा लिए। सुबह जब वह बहू को उठाने के लिए कमरे में पहुंचा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से गहने गायब थे। चोरों ने चार सोने की चूड़ियां, दो कड़े, 12 मुंदरिया, एक सोने का हार, एक झुमका, एक किटी सेट और तीन हजार की नकदी चुरा ली। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। डीएसपी नालागढ़ अनिल वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों ने रक्षाबंधन के दिन को घटना के लिए चुना जब परिवार के ज्यादातर लोग घर में नहीं थे। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन