फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नशे के खिलाफ चौबीस घंटे सजग रहेगी पुलिस, एसपी ने थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

नशे के खिलाफ चौबीस घंटे सजग रहेगी पुलिस, एसपी ने थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

Mon, 06 Aug 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
नशे के खिलाफ चौबीस घंटे सजग रहेगी पुलिस, एसपी ने थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। जिला स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को पुलिस लाइन सोलन में हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने की। इस दौरान एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को लंबित पड़े मामलों के जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। एसपी सोलन ने नशा तस्करी में विदेशी नागरिक की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी करार दिया। साथ ही इस गिरफ्तारी के बाद अभियान को और तेजी से चलाने की भी नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि जिला भर में चिट्टे के तस्करों को रोकने और उनकी धरपकड़ में पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना होगा। दिन-रात एक करके ऐसे तस्करों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे आम लोगों के साथ तालमेल बैठाएं। उनसे ज्यादा से ज्यादा सूचनाएं एकत्र करें और जो सूत्र उन्हें सूचना देता है, उसका नाम कहीं पर भी सार्वजनिक न करें। उन्होंने ऐसे अभिभावकों से भी पुलिस की मदद का आह्वान किया जिनके बच्चे या पड़ोस में कोई बच्चा नशे की जद में आ चुका है। उन्होंने बताया कि अभिभावक यदि आगे आते हैं तो पुलिस ऐसे मामलों में मदद के लिए तैयार रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध पुलिस अपनी कार्रवाई जारी रखेगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बरसात के मौसम में पर्यटकों को राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर यातायात की असुविधा न हो, इसके लिए थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी किए। पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने बताया कि बैठक में पुलिस कर्मचारियों को आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों की सुरक्षा व राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर जाम से निपटने के लिए कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि एनएच पर जाम की समस्या से पर्यटकों को दिक्कत न आए। इस मौके पर डीएसपी अमित ठाकुर, डीएसपी परवाणू अजय राणा समेत सभी थानों के प्रभारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed