फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन पुलिस ने तांबा चोर गिरोह को दबोचा, चार सदस्य पुरानी मंडी से गिरफ्तार

सोलन पुलिस ने तांबा चोर गिरोह को दबोचा, चार सदस्य पुरानी मंडी से गिरफ्तार

Sat, 04 Aug 2018 07:28 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
तांबा चोर गिरोह दबोचा, चार सदस्य पुरानी मंडी से गिरफ्तार
विज्ञापन

सोलन में बिजली बोर्ड कार्यालय में दिया था घटना को अंजाम, ऐन मौके पर पुलिस की दबिश
गाड़ी में तांबे को ठिकाने लगाने की फिराक में थे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। पुलिस ने तांबा चोरी के आरोप में एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन चारों के कब्जे से तांबे से लदी एक गाड़ी भी बरामद की गई है। चारों के तार पिछले दिनों बिजली बोर्ड कार्यालय में हुई तांबे की चोरी से जोड़े जा रहे हैं। गिरफ्तार किए चारों आरोपी मंडी जिला के बयूली के रहने वाले हैं। इनकी पहचान संजय कुुमार, अविनाश, शिवा और सूरज के रूप में हुई है। पुलिस ने चोर गिरोह को दबोचने के लिए शुक्रवार देर रात मंडी में दबिश दी थी। यहां से चारों को गिरफ्तार कर पुलिस सोलन ले आई है। इनके कब्जे से बरामद तांबे को जब्त कर लिया है। पुलिस इस गिरोह की प्रदेश भर में संलिप्तता की जांच कर रही है। गिरफ्तारी से पहले यह सभी आरोपी तांबे को ठिकाने लगाने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पिछले दिनों बिजली बोर्ड कार्यालय से तांबे की चोरी हुई थी। पुलिस इस सिलसिले में आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बुुन रही थी। इस बीच चोरी को अंजाम देने के बाद आरोपियों के पुरानी मंडी के बियूली में छिपे होने की सूचना मिली। इस आधार पर पुलिस ने एक टीम को पुरानी मंडी भेजा और शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे आरोपियों को दबोच कर सोलन ले आई। अब पुलिस आरोपियों से जिला में अन्य जगहों पर हुई चोरियों के बारे में पूछताछ करेगी।
पुलिस जल्द करेगी चोरी के मामलों का खुलासा : एसपी
पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने बताया कि गिरोह के चार सदस्य पुलिस के हाथ लग गए हैं। ये सब चोरी किए तांबे को ठिकाने लगाने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगी जाएगी। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन

अर्की से कठुआ निवासी चोरी का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने अर्की थाना क्षेत्र के तहत चोरी के एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शरीफ मोहम्मद निवासी कठुआ के रूप में हुई है। शरीफ मोहम्मद पर अर्की समेत अन्य जगहों में गहने चोरी करने के आरोप हैं। पुलिस को कई मामलों में शरीफ मोहम्मद की तलाश थी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद भूमिगत हो जाता था। इस बार पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed