{"_id":"5b5c70e44f1c1b07788b6797","slug":"181532784868-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले नाबालिग से दुष्कर्म फिर वायरल की आपतिजनक तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले नाबालिग से दुष्कर्म फिर वायरल की आपतिजनक तस्वीरें
Updated Sat, 28 Jul 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले नाबालिग से दुष्कर्म, फिर वायरल की आपत्तिजनक तस्वीरें
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मामले की छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। नाबालिग से दुष्कर्म और उसके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने सोशल मीडिया पर अमनप्रीत के नाम से एकाउंट बना रखा था और नाबालिग से इसी नाम से मिला। नाबालिग और युवक के बीच लंबी पहचान होने के बाद उसने पहले दुष्कर्म किया और फिर वीडियो चैट कर नाबालिग के आपत्तिजनक फोटो उतार लिए। आरोपी ने इन फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, तब नाबालिग ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान खेम राज निवासी दियोठी सोलन के रूप में हुई है। पीड़ित नाबालिग के अनुसार फर्जी नाम से आरोपी उसके साथ लंबे समय से चैट कर रहा था। इस दौरान उसने झांसे में लेकर पहले दुष्कर्म किया और उसके बाद उसके विश्वास को तोड़ते हुए सभी फोटो वायरल कर दिए। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। आरोपी के गलत नाम से चैट करने का खुलासा हुआ। पुलिस ने शनिवार को ही आरोपी को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी।