{"_id":"5c2ce9b2bdec225729083871","slug":"171546447282-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवारों को बस ने मारी टक्कर, चालक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइकिल सवारों को बस ने मारी टक्कर, चालक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग पर बस की चपेट में आने से दो साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घायलों की पहचान अमरजीत सिंह पुत्र अतवार सिंह निवासी गांव टाहे तहसील श्रीआनंदपुर साहिब और हरद्वारी पुत्र पूर्ण गांव मित्रोली के रूप में हुई है। हादसे की सड़क से गुजर रहे एक अन्य व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हरपाल सिंह पुत्र हरमेश निवासी गांव सल्लेवाल डाकघर राजपुरा तहसील नालागढ़ ने पुलिस को बताया कि वह अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के बाद वापस लौट रहा था। तभी दभोटा की ओर से एक नीले रंग की बस आई। जिसने साइकिल पर सड़क पार कर रहे अमरजीत सिंह और हरद्वारी को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से दोनों को चोटें आई हैं। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब बस की पहचान के आधार पर चालक की तलाश कर रही है। दोनों घायलों को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर बस और चालक की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि चालक की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
उधर, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मार्ग पर नियमित रूप से गश्त करने की मांग की है। साथ ही भारी वाहनों के लिए गति सीमा निर्धारित करने व उसका उल्लंघन करने पर चालान काटे जाने का प्रावधान करने की मांग की है।