{"_id":"5ba64a7c867a557ff47de4dd","slug":"171537624700-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में हत्या के दोनों आरोपी 26 तक पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बद्दी में हत्या के दोनों आरोपी 26 तक पुलिस रिमांड पर
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। प्रेम प्रसंग की वजह से हुए हत्याकांड के मामले में कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 26 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हिरासत में 24 घंटे की अवधि गुजरने के बाद शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को नालागढ़ कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर रखने का फैसला सुनाया गया।
शुक्रवार को आरोपी चरण सिंह और उसके साथी रामवीर ने मिलकर अपने ही गांव के विजेंद्र सिंह निवासी सुल्तानपुर, तहसील दातागंज जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) की हत्या कर दी थी। चरण सिंह को शक था कि उसकी पत्नी को विजेंद्र सिंह भगा कर ले गया है। इस संबंध में पहले उसने दिन के समय बद्दी थाना पहुंच कर विजेंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत दी जिसके बाद रामवीर के साथ उसके घर पहुंच गया। जहां विजेंद्र सिंह कमरे में ही मौजूद था और शराब के नशे में था।
विज्ञापन
इस बीच चरण सिंह और रामवीर ने विजेंद्र सिंह की धुनाई कर दी जिसमें वो जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक बिंदू रानी सचदेवा ने कोर्ट से रिमांड मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन