{"_id":"5b48af034f1c1b36748b4593","slug":"171531490051-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चोरो ने तोड़े तीन दुकानों के ताले, नाकाम रही चोरी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो चोरो ने तोड़े तीन दुकानों के ताले, नाकाम रही चोरी की कोशिश
Updated Fri, 13 Jul 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दुकानों के ताले तोड़े, चोरी की कोशिश नाकाम
लोगों के हाथ लगा एक चोर रात का फायदा उठाकर भागने में कामयाब
अमर उजाला ब्यूरो
दाड़लाघाट (सोलन)। अर्की थाना के तहत पिपलूघाट चौक पर चोरों ने रात के समय तीन दुकानों के ताले तोड़ डाले। हालांकि चोर कुछ भी समान ले जाने में कामयाब नहीं रहे।
पुलिस के अनुसार पिपलूघाट में चोरों ने शुक्रवार रात को बाजार में तीन दुकानों के ताले तोड़ डाले लेकिन स्थानीय लोगों की चौकसी के चलते शातिर चोरी करने में असफल रहे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को मौके पर भी पकड़ा लेकिन रात में अंधेरे का फायदा उठाकर लोगों के हाथ लगा चोर भी भागने में सफल हो गया। लोगों का कहना है कि दो लोग चोरी करने के मकसद से बाजार में पहुंचे थे। दोनों चोरों के भागने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। डीएसपी अमित शर्मा ने घटना की पुष्टि कर बताया कि मामले की गहनता से जांच की जारी है। जल्द ही चोरो को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पंचायतों को भी मजदूरों का पंजीकरण थाने में करवाने के निर्देश दिए हैं।