फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   युकां कार्यकर्ता और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, 12 पर केस

युकां कार्यकर्ता और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, 12 पर केस

Sun, 01 Jul 2018 10:35 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
युकां कार्यकर्ता और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, 12 पर केस
National youth congress

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। जिला मुख्यालय सोलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद का पुतला फूंकने के समय युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। रविवार को सांसद और मोदी सरकार के चार वर्ष की नाकामी को लेकर युकां ने जवाब दो हिसाब दो को लेकर धरना-प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के करीब 100 कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुबह के समय सर्किट हाउस से पुराने बस अड्डे पर स्थित सांसद वीरेंद्र कश्यप के घर के तक रैली निकाली। इस दौरान युकां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शव यात्रा निकाली। पुराने बस अड्डे के पास कार्यकर्ताओं ने जब सांसद वीरेंद्र कश्यप और प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की तो पुलिस कर्मियों और युवा कांग्रेस के युवकों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस के रोकने के बावजूद युकां कार्यकर्ताओं ने पुतले को फूंक डाला। इस दौरान पुराने बस अड्डे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने मामले को शांत करवाया। थाना प्रभारी रविंद्र ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की गई। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अचानक गरमा गया माहौल
रविवार को युकां के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधनमंत्री मोदी और सांसद का पुतला जलाने के समय एकदम मामला गर्मा गया। पुलिस के हस्तक्षेप पर कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की कर डाली। काफी समय तक यह चलता रहा। इसके बाद युकां सदस्यों ने मोदी और सांसद का पुतला फुंक डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार की झूठी घोषणाओं को लेकर किया गया प्रदर्शन
युकां प्रदेशाध्यक्ष मनीश ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले चार सालों में युवाओं, किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया, केवल झूठी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई को कम करने में भाजपा सरकार नाकाम रही है। वहीं भ्रष्टाचार को कम करने में भी सरकार विफल रही। मनीश ने कहा कि सोलन में प्रधानमंत्री मोदी की शव यात्रा निकाली गई और उनके पुतले फूंके गए।


मामले की निंदा
सोलन भाजपा मंडल के महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता ने युवा कांग्रेस के पुतले फूंकने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गांधी परिवार का पुतला जलाना चाहिए जिन्होंने कई साल तक देश में विकास नहीं होने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed