{"_id":"5c644071bdec224c8b1afdcb","slug":"161550073969-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन डिग्री कॉलेज के समीप चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोलन डिग्री कॉलेज के समीप चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। पुलिस ने सोलन डिग्री कॉलेज के समीप किराये के मकान में रह रहे दो युवकों को चिट्टा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों से चिट्टा, नकद राशि समेत अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ है। पुलिस को इनके कब्जे से 12.15 ग्राम चिट्टा मिला है।
जानकारी के अनुसार सहायक उपनिरीक्षक रमेश चंद की अगुवाई में पुलिस टीम गश्त पर थी। पुलिस टीम ने शामती, खुंडीधार व मंझगांव में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि अमित शर्मा नामक युवक सूर्य विहार में किराये का मकान लेकर चिट्टे की तस्करी का काम करता है। पुलिस टीम ने अमित शर्मा के किराये के मकान में दबिश दी। वहां पर एक अन्य युवक अजय शर्मा भी था। अमित शर्मा के कमरे की तलाशी लेने पर कुल 12.15 ग्राम चिट्टा व 78 हजार रुपये की नकदी, दो इंजेक्शन, एक माप-तोल मशीन व फायल पेपर बरामद किए गए। अमित शर्मा पुत्र गोपाल शर्मा उम्र 22 साल और अजय शर्मा पुत्र गोपाल दास दोनों निवासी घसोड़ डाकघर जुखाला जिला बिलासपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। यह जानकारी जुटाई जा रही है कि आरोपी चिट्टे की सप्लाई कहां से लेकर आते थे।