फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कुमारहट्टी में कार से शराब की खेप बरामद

कुमारहट्टी में कार से शराब की खेप बरामद

Tue, 31 Oct 2017 10:30 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
सोलन। विधानसभा चुुनाव के मद्देनजर बढ़ाई सख्ती का असर अब दिखने लगा है। पुलिस महकमे ने जगह-जगह नाके लगाकर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस कड़ी में पुलिस ने एक वाहन को भी कब्जे में लिया है। इसमें शराब को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। एसपी मोहित चावला ने शराब माफिया से सख्ती के साथ निपटने की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस ने गश्त के दौरान कुमारहट्टी के पास एक मारुति वैन से 24 बोतलें अंग्रेजी शराब और 48 बोतलें बीयर की बरामद की हैं। इसमें पुलिस ने वैन चालक अतुल ठाकुर गांव बोहली तहसील, जिला सोलन और अंकुश निवासी नैनाटिक्कर तहसील पच्छाद जिला सिरमौर के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सोलन के विभिन्न क्षेत्रों से अवैध शराब बरामद की है। चंबाघाट के पास गश्त के दौरान महेश कुमार निवासी बसाल से 12 बोतलें देसी शराब पकड़ी है। शमलेच बाईपास में भी पुलिस ने एक ढाबे से अवैध शराब पकड़ी है। इसमें ढाबा मालिक बृज मोहन नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस व्यक्ति के ढाबे से 11 बोतलें देसी शराब की बरामद की है। एसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। जगह-जगह नाके लगाए हैं जबकि रात्रि गश्त को बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed