{"_id":"59f6093f4f1c1bc8678b83d3","slug":"161509296447-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से पकड़ी अवैध शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से पकड़ी अवैध शराब
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिला सोलन में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने सोलन के समीप दोहरी दिवार में एक कार की चेकिंग के दौरान अवैध शराब बरामद की है। पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस देउघाट के समीप गश्त पर थी कि इस बीच एक कार वहां से गुजरी। जब उसे तलाशी के लिए रोका तो उसमें 12 बोतलें अवैध शराब बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपी की पहचान विरेंद्र कुमार गांव रोआला डाकघर दयोठी तहसील और जिला सोलन के रूप में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी सोलन मोहित चावला ने की है। उन्होंने बताया कि चुनावों के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों सहित स्थानीय वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन