{"_id":"5d20de738ebc3e6cc60b289c","slug":"15624351615-solan-news192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के जंगल से बरामद की परवाणू से लूटा एटीएम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा के जंगल से बरामद की परवाणू से लूटा एटीएम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। पुलिस ने परवाणू में एटीएम लूटेरों सहित एटीएम मशीन को बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों से हरियाणा के जंगल से एटीएम मशीन को बरामद किया है। जानकारी के अनुसार कारपोरेशन बैंक परवाणू में 13, 14 अप्रैल की रात को कुछ लुटेरे बैंक परिसर से एटीएम मशीन जिसमें करीब 9,11,600 रुपये थे को लेकर फरार हो गए थे।
इसे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने लुटेरों सहित हरियाणा के जंगल से एटीएम मशीन भी बरामद कर ली है। इस मामले में इसरार खान जो कि बदायूं (यूपी) का रहने वाला है। धर्मराज जो की मौली जागरां चंडीगढ़ का बताया जा रहा है, को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रूपेश कांत ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए सोलन-बद्दी से टीमों का गठन किया था। दोनों को यूपी के मुरादाबाद से दबोचा गया।
पुलिस के अनुसार लूट में तीन लोग शामिल थे। फिलहाल, तीसरे की तलाश जारी है। उक्त लुटेरों ने परवाणू के अलावा बरोटीवाला में भी चोरी का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। परवाणू के साथ नालागढ़ और रोपड़ में यह अपने प्रयास में कामयाब रहे। परवाणू के एटीएम में करीब 9 लाख, नालागढ़ से 8 लाख, रोपड़ के एटीएम में चोरी के वक्त 9 लाख के करीब रकम बताई गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों लुटेरों को 8 जून को गिरफ्तार कर कर इन्हें नालागढ़ लाया। यहां से इन्हें बरोटीवाला शिफ्ट किया गया। इसके बाद परवाणू पुलिस ने इन लुटेरों को प्रोडक्शन वारंट पर तीन जुलाई को परवाणू लाया गया जहां इन्हें कोर्ट से आठ जुलाई तक रिमांड मिली। एएसपी सोलन शिव कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मशीन का खुलासा आरोपियों ने पुलिस रिमांड के दौरान किया है।