फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन शहर में टूट रहे नियम, ओवरलोड निजी वैन में स्कूल पहुंचाए जा रहे बच्चे

सोलन शहर में टूट रहे नियम, ओवरलोड निजी वैन में स्कूल पहुंचाए जा रहे बच्चे

Tue, 02 Jul 2019 07:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
शहर में ओवरलोड निजी वैन में स्कूल पहुंचाए जा रहे बच्चे
विज्ञापन

दर्दनाक सड़क हादसों से भी नहीं लिया सबक, नहीं की जा रही कोई कार्रवाई
नियमों की अनदेखी कर रहे वैन चालक, चालान से बचने के लिए बताया जा रहा निजी वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शिमला के दर्दनाक हादसे से सोलन शहर ने सबक नहीं सीखा है। यहां बच्चों को ले जाने वाले वाहन धड़ल्ले से नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। चालक खटारा हो चुकी पुरानी वैन में बच्चों को ठूंस-ठूंस कर स्कूल पहुंचा रहे हैं।
तमाम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और कार्रवाई से बचने के लिए इन वैन को निजी बताया जा रहा है। निजी गाड़ियों में बच्चों को स्कूल छोड़ने पर आरटीओ स्टाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इससे पूर्व में काफी समय तक टैक्सी के तौर पर चल चुकी वैन अब शहर में निजी तौर पर स्कूल के बच्चों को ढो रही हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के माध्यम से समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी होते रहे हैं। बच्चों को लाने और ले जाने वाली वैन के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने भी नियम तय कर रखे हैं। स्कूल बस या वैन की अधिकतम गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा, सीसीटीवी, व्हील ट्रेकिंग सिस्टम, खिड़कियों में ग्रिल, चालक और परिचालक वर्दी में होने चाहिए। साथ ही वाहन के दोनों तरफ स्कूल बस लिखा होना जरूरी है। इसके साथ ही चालक को कम से कम पांच साल का अनुभव होना जरूरी है । वाहन की हालत दुरुस्त होनी चाहिए। ऐसे कई नियम सख्ती के साथ लागू करवाने के लिए आरटीओ व पुलिस महकमे को शक्तियां दी गई हैं। लेकिन नियमों से बचने के तोड़ चालकों ने ढूंढ निकाले हैं और अभिभावक भी बच्चों की परवाह किए बगैर उन्हें निजी वैन में स्कूल भेज रहे हैं। ऑटो चालकों के बाद अब आरटीओ महकमे ने अब इनके खिलाफ कार्रवाई छेड़ने के संकेत दिए हैं जो जल्द ही शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
निजी स्कूल वैन ओवरलोड हुई तो कटेगा चालान : आरटीओ
आरटीओ सोलन सुरेश सिंघा का कहना है कि वाहनों की नियमित जांच होगी। जो वाहन नियम पूरा नहीं करेंगे उन्हें जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निजी वैन की भी विभाग जांच करेगा। यदि निजी वैन में निर्धारित चार से अधिक बच्चे बैठाए गए तो उनका भी चालान किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से भी आह्वान किया है कि वे बच्चों को ऐसी वैन में स्कूल न भेजें जो ओवरलोड हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed