{"_id":"5d13afa68ebc3e3caf78284f","slug":"15615712205-solan-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा ने नाबालिग साली के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जीजा ने नाबालिग साली के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। अपनी नाबालिग साली को झांसे से गाड़ी में बिठाकर एक व्यक्ति ने उसके साथ पंजाब में जाकर दुराचार किया और फरार हो गया। यह नाबालिग नालागढ़ उपमंडल के एक स्कूल में जमा दो की छात्रा है। वह आरोपी के घर पर उस दौरान रहने के लिए आई जब उसकी मौसेरी बहन और पत्नी बीमार थी। इसी दौरान आरोपी उसके नजदीक आया और युवती को फोन दिया।
दो रोज पहले ही वह गाड़ी लेकर अपनी साली के घर आया जहां उसने साली को झांसा दिया कि उसे उसकी बहन बाहर बुला रही है। वह उसे गाड़ी में बिठाकर पंजाब के बुंगा साहिब की ओर ले गया। युवती ने घर में आकर परिजनों को आपबीती बताई।
मंगलवार सात को पुलिस के सामने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। बुधवार को पुलिस युवती का मेडिकल करवाने उसे नालागढ़ अस्पताल लाई लेकिन चिकित्सीय पैनल में महिला चिकित्सक के न होने से उसे देर शाम सोलन अस्पताल ले गए। नालागढ़ थाना की जोघों चौकी के तहत आने वाले एक गांव की यह युवती जमा दो की छात्रा है जो नाबालिग बताई जा रही है। आरोपी की पत्नी पीड़ित की मौसेरी बहन है।
विज्ञापन
डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित का मेडिकल जिला अस्पताल में करवाया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी।