फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   हाइवे पर पास लेने को लेकर विवाद, चालक से मारपीट कर गाड़ी के शीशे तोड़े

हाइवे पर पास लेने को लेकर विवाद, चालक से मारपीट कर गाड़ी के शीशे तोड़े

Tue, 25 Jun 2019 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
पास लेने पर विवाद; चालक से मारपीट, गाड़ी के शीशे तोड़े
विज्ञापन

कालका-शिमला एनएच पर घटना, पुलिस में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर कुछ लोगों ने कार एजेंसी के चालक के साथ मारपीट कर कंपनी की नई कार को नुकसान पहुंचाया है। मामला सोमवार का है, जिसकी शिकायत पीड़ित व्यक्ति ने परवाणू पुलिस को दी है। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विनोद कुमार पुत्र रामचंद निवासी गांव बरोड़ पत्रालय छावशा तहसील कंडाघाट ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह सलूजा फोर्ड एजेंसी सोलन में चालक के पद पर कार्यरत है, वह प्रतिदिन चंडीगढ़ से नई गाड़ियां सोलन एजेंसी को लाता है। जब वह सोमवार को अपने दोस्त के साथ शाम के समय चंडीगढ़ से नई गाड़ी लेकर सोलन के लिए आ रहे थे तो इसी बीच पिंजौर से आगे पहुंचे तो गाड़ी के आगे एक इनोवा गाड़ी चल रही थी जैसे ही इसने इस गाड़ी से पास लेना चाहा तो उपरोक्त गाड़ी के चालक ने इसकी गाड़ी के आगे कट मार दिया और इसे पास न लेने दिया। यह प्रक्रिया कम से कम 2 से 3 किलोमीटर तक चलती रही। जैसे ही यह गाड़ी लेकर टिपरा बेदी चिकन से आगे पहुंची तो उपरोक्त इनोवा कार के चालक ने गाड़ी को बीच सड़क में लगाकर सड़क बंद करके रास्ता रोक दिया तथा गाड़ी में सवार चार युवकों ने उसके साथ मारपीट की। वहीं, सड़क के किनारे पड़े पत्थर को उठाकर इसकी गाड़ी के आगे के शीशे में मार दिया। जब दोस्त मनीष कुमार ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट करने लगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी सोलन शिव कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed