फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   दुकान में घुसे चोर को रंगे हाथ दबोचा

दुकान में घुसे चोर को रंगे हाथ दबोचा

Wed, 12 Jun 2019 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-बद्दी हाईवे पर करिआना की दुकान के शट्टर में जैक लगाकर भीतर घुसे एक चोर को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से दबोचने में कामयाबी हासिल की है। रात्रि को शट्टर को उठाकर आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। लेकिन लोगों की सतर्कता से चोरी की यह वारदात होने से टल गई। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में हरेंद्र सिंह निवासी किरपालपुर तहसील नालागढ़ ने बताया कि किरपालपुर में दुकान करता है और रोजमर्रा की तरह मंगलवार रात्रि को 10 बजे यह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। मध्यरात्रि 2 बजे के करीब मास्टर ने घर पर आकर यह कहकर जगाया कि उसकी दुकान का शट्टर जैक से उठाकर चोर उसके भीतर घुसा हुआ है। तुरंत दुकान के पास पहुंचा तो देखा कि शट्टर खुला हुआ है। दुकान के भीतर एक व्यक्ति घुसा हुआ था, जिसे काबू किया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जितेंद्र कुमार पुत्र तरसेम लाल निवासी गांव गुल्लरवाला डाकघर कडु़आना तहसील बद्दी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed