फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   तेज रफ्तार कंटनेर ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति व दो बच्चे

तेज रफ्तार कंटनेर ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति व दो बच्चे

Thu, 06 Jun 2019 10:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार कंटनेर ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती और दो बच्चे घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ स्वारघाट हाईवे पर झिड़ीवाला में एक तेज रफ्तार कंटनेर ने बाइक पर जा रहे एक परिवार को टक्कर मार दी, इससे पूरा परिवार घायल हो गया है। घायलों को तुरंत ही नालागढ़ अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को उपचार के लिए पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में तीर्थ राम निवासी गांव झिड़ीवाला डाकघर रेडू़ ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे जब अपनी दुकान पर था तो पंजैहरा की ओर से एक कंटेनर ने विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक गुरचरण सिंह उसके साथ बैठी उसकी पत्नी और दोनों बच्चे बाइक सहित सड़क पर गिर गए और इन्हें सभी को चोटें आई हैं। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है, जबकि घायलों का मेडिकल करवा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed