फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़ में 20.45 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक गिरफ्तार

नालागढ़ में 20.45 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक गिरफ्तार

Thu, 06 Jun 2019 10:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में 20.45 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। पुलिस की नशाखोरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है और इसी कड़ी में पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस बद्दी के एसआईयू की टीम ने न्यू नालागढ़ में बुधवार देर रात कार्रवाई के दौरान एक युवक को चिट्टे के साथ धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार एसआईयू प्रभारी की अगुआई वाली एक टीम न्यू नालागढ़ में गश्त पर थी तो इसी दौरान वहां से गुजर रहे आरोपी बाल कृष्ण पुत्र अर्जुन सिंह निवासी गांव और डाकघर कालीबाड़ी तहसील नालागढ़ की तलाशी ली गई, जिसके पास से पुलिस ने 20.45 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि नशाखोरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी बालकृष्ण के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed