फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परवाणू में कामगार महिलाओं ने उद्योगपति पर लगाए बदस्लूकी के आरोप

परवाणू में कामगार महिलाओं ने उद्योगपति पर लगाए बदस्लूकी के आरोप

Thu, 06 Jun 2019 10:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
कामगार महिलाओं ने उद्योगपति पर लगाए बदसलूकी के आरोप
विज्ञापन

पुलिस तक पहुंचा मामला, महिलाओं ने दी शिकायत
पुलिस ने बुलाई उद्योगपति और कामगारों की बैठक, नहीं निकला हल
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। कामली में स्थापित एक उद्योग में कार्यरत महिलाओं ने मालिक पर बदसलूकी के आरोप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि मालिक अक्सर बदसलूकी के लहजे में बातचीत करता है। इससे तंग आकर सोमवार और मंगलवार को महिलाओं ने मालिक से बात करनी चाही, लेकिन मालिक ने बात करने से साफ इंकार कर दिया। इस पर महिलाएं शिकायत लेकर बुधवार सुबह थाने पहुंचीं और शाम को जब यह बात गांव में फैली तो महिलाओं और अन्य कर्मचारियों समेत ग्रामीणों ने उद्योग के गेट पर धरना शुरू कर दिया।

उद्योग के कर्मचारियों ने पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन पुलिस शाम तक उद्योग में नहीं पहुंची। महिलाओं ने आरोप लगाया की मालिक के फोन करने पर पुलिस तुरंत उद्योग पहुंच गई, लेकिन महिलायों ने पुलिस को सुबह ही सूचना दे दी थी। इसके बावजूद पुलिस नहीं आई। बुधवार शाम लगभग 8 बजे पुलिस थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और कामगारों से बात कर इस बात पर राजी कर लिया कि वीरवार को पुलिस स्टेशन में एक बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें मालिक को भी बुलाया जाएगा। जानकारी के अनुसार वीरवार को हुई बैठक बेनतीजा रही। उधर, हिमाचल प्रदेश युवा इंटक के प्रदेशाध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने बताया कि बदसलूकी बर्दाश्त नहीं होगी। उधर, परवाणू के डीएसपी योगेश ने बताया कि परवाणू के साथ कामली गांव में स्थापित एक उद्योग के महिला कर्मचारियों की तरफ से एक शिकायत पत्र दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed