फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन में घर और परवाणू में चलती कार से 37.03 ग्राम चिट्टा पकड़ा, तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार

सोलन में घर और परवाणू में चलती कार से 37.03 ग्राम चिट्टा पकड़ा, तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार

Thu, 06 Jun 2019 10:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
सोलन में घर और परवाणू में चलती
विज्ञापन

कार से 37.03 ग्राम चिट्टा पकड़ा
तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, सोलन पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पकड़ा नशा
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में चिट्टे की खेप बरामद की है। पुलिस ने सोलन और परवाणू में चिट्टे समेत पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इन आरोपियों से पकड़े गए चिट्टे की कीमत लाखों में है।

पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 37.03 ग्राम चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे का पहला मामला सोलन शहर के सपरून से पकड़ा है। यहां पुलिस को सूचना मिली थी कि पैरागोन होटल के नीचे बतरा निवास की धरातल मंजिल में सुबोध उर्फ सोनू नाम का व्यक्ति चिट्टा तस्करी में संलिप्त है। जिसके आधार पर दबिश देकर उपरोक्त सुबोध उर्फ सोनू निवासी नीलम गहरोला, नैनीताल उत्तराखंड के कमरे की तलाशी ली। इसके अतिरिक्त कमरे में दो अन्य लड़के भी पाए गए। जिन्होंने अपनी पहचान अखिल भारद्वाज पुत्र हरिदत्त भारद्वाज निवासी भारद्वाज निवास सपरून जिला सोलन और संदीप पुत्र श्याम लाल निवासी गांव गलोग डाकघर बड़ोग बताई। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को 14.82 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। वहीं, दूसरे मामले में थाना परवाणू के तहत पुलिस ने गश्त के दौरान टीटीआर चौक के पास एक कार से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस की टीम ने कार को निरीक्षण के लिए रोका। कार को अजय कुमार पुत्र देवराज निवासी गांव शराड, डाकघर भोजनगर तहसील कसौली चला रहा था। कार में साथ वाली सीट पर प्रदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय करण सिंह निवासी गांव और डाकघर बसंतपुर बैठा था। पुलिस ने तलाशी के दौरान कार से 22.21 ग्राम चिट्टा बरामद कर लिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ एवं मनो प्रभावी स्वापक औषधि अधिनियम 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने बताया कि चिट्टा तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से भी मदद के लिए आगे आने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed