फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू की फायरिंग रेंज तक पहुंची जंगल की आग

गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू की फायरिंग रेंज तक पहुंची जंगल की आग

Mon, 03 Jun 2019 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुबाथू (सोलन)। गोरखा भर्ती केंद्र सुबाथू के आसपास जंगलों में भड़की आग को सेना के जवानों की मदद से काबू किया गया। वन विभाग ने भयंकर आग की सूचना गोरखा प्रशिक्षण केंद्र को दी। इसके बाद जवान आग को बुझाने में जुट गए। जानकारी के अनुसार गोरखा छावनी केंद्र के फायरिंग रेंज कालीधर में जंगल की आग लगी थी। नाले से फैली जंगल की आग 14 जीटीसी प्रशिक्षण केंद्र और आवासों की तरफ बढ़ रही थी।

आग से उठते धुएं के चलते समूचा सुुबाथू क्षेत्र धुएं से भर गया। दो घंटे तक आसमान में पूरी तरह से धुएं के बाद छाये रहे। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि पानी के साथ 2 अधिकारी, 7 जेसीओ और 14 जीटीसी के 360 जवानों ने त्वरित प्रतिक्रिया टीम का गठन कर आग बुझाने में जुट गए। सेना के जवानों के इस प्रयास से जंगल की आग को काफी हद तक काबू कर लिया गया।
विज्ञापन


जवानों ने छावनी की तरफ बढ़ रही आग को पूरी तरह से बुझा दिया। प्रवक्ता ने बताया कि 14 जीटीसी की समय पर की गई इस कार्रवाई ने जंगल और आसपास की आबादी को बड़े नुकसान बचा लिया है। उन्होंने बताया कि जंगल की आग लगभग 1000 मीटर के क्षेत्र में 800 मीटर तक फैल गई थी। सेना के जवान सही समय पर निर्णय नहीं लेते तो यह भंयकर तबाही मचा सकती थी। आग बुझने के बाद सैन्य छावनी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed