{"_id":"5c753775bdec2273792f5378","slug":"151551185781-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"220केवी टॉवर के पार्टस चोरी करने पर तीन आरोपी धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
220केवी टॉवर के पार्टस चोरी करने पर तीन आरोपी धरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टावर लाइन के नट बोल्ट चोरी के आरोप में तीन धरे
14 फरवरी को गिर गया था संचार लाइन का टावर, कुछ अन्य टावरों का सामान भी गायब
इस मामले की जांच के दौरान एक फोरमैन कर चुका है आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-रामशहर मार्ग पर प्रीतनगर कॉलोनी के समीप पहाड़ी पर 220केवी डबल संचार प्रवाह लाइन टावर के गिरने के बाद दर्ज हुए चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने टावरों से सामान चोरी करके कबाड़ी को बेचने की बात कबूल ली है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 14 फरवरी को विद्युत संचार प्रवाह लाइन का 11 नंबर टावर गिर गया था। विद्युत बोर्ड ट्रांसमिशन विंग ने जांच के बाद इस टावर से सामान चोरी करने का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद साथ लगते 10 और 13 नंबर टावरों का सामान भी चोरी पाया गया। पुलिस ने जांच को तेज किया और तीन आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार यह तीनों आरोपी बंगाला कॉलोनी रख घनसोत नालागढ़ के निवासी है। इनमें पुलिस ने गुरचरण उर्फ कौंकी, नारायण और साजन को गिरफ्तार कर लिया है। 220 केवी डबल संचार लाइन से नालागढ़ उपमंडल के पावर ग्रिड रेडू़ से विद्युत आपूर्ति बद्दी और मंधाला को सप्लाई होती है। पावर ग्रिड रेडू़ को बिजली कोल डैम और नाथपा झाकड़ी से आती है। यह बीबीएन औद्योगिक क्षेत्र सहित परवाणू की मुख्य संचार लाइन है। 14 फरवरी की दोपहर बाद इसका एक टावर गिर गया था। एक टावर पर करीब 50 लाख की लागत आती है। इसके साथ सटे दो अन्य टावरों का सामान भी चोरी है। टावर के गिरने के बाद पुलिस जांच के साथ विभागीय जांच भी चली हुई है। इससे आहत ट्रांसमिशन विंग में तैनात स्पेशल फोरमैन ने आत्महत्या तक कर ली थी। फिलहाल संचार लाइन के तारों में कनेक्टिविटी नहीं हो पाई है। डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने कहा कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत से उनकी पांच दिन की रिमांड ली गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने कबाड़ियों को चोरी का सामान बेचने की बात कबूल कर ली है। पुलिस रिमांड के दौरान इनसे और पूछताछ की जाएगी।