फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ब्यूली गांव के समीप गिरी निगम की बस 45 लोग घायल, पांच गंभीर

ब्यूली गांव के समीप गिरी निगम की बस 45 लोग घायल, पांच गंभीर

Tue, 25 Dec 2018 08:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार को बचाते खाई में गिरी सरकारी बस
विज्ञापन

सोलन के ब्यूली के पास सुबह साढ़े नौ बजे हादसा, घायल 45 लोगों में से पांच आईजीएमसी रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की(सोलन)। पलोग पंचायत के ब्यूली गांव के समीप बाइक सवार को बचाते समय मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में घायल 45 लोगों में पांच को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रौड़ी गांव से अर्की की ओर आ रही बस मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे पलोग के समीप एक बाइक चालक को बचाते सड़क से नीचे उतर गई। बस के गिरने की आवाज स्थानीय लोगों ने सुनी तो वे मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस और 108 को देकर लोग बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों सहित पुलिस टीम ने निजी वाहनों सहित 108 की सहायता से घायलों को अर्की अस्पताल पहुंचा। हादसे में 40 लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिनमें सेे कुछ को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है जबकि कुछ को छुट्टी दे दी। बस में सवार पांच लोग जगदीश पुत्र कांशी राम, महंतु देवी पत्नी जगदीश गांव मांजू, दुष्यंत कुमार गांव सूरजपुर, चंपा देवी पत्नी नवीन कुमार गांव काऊली, जिया लाल पाठक पुत्र कृष्ण दत्त गांव कुफरी को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय प्रशासन किया मौके का दौरा
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम अर्की छवि नांटा सहित आरएम सोलन सुरेश धीमान, भाजपा के प्रदेश सचिव व पूर्व प्रत्याशी रहे रतन सिंह पाल ने मौके का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घायल लोगों का कुशलक्षेम भी पूछा। इसके अलावा स्थानीय विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed