{"_id":"5b8a90a742c7924648031a16","slug":"151535807655-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात बच्ची मिलने के मामले में दुराचार का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवजात बच्ची मिलने के मामले में दुराचार का केस दर्ज
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत नवजात बच्ची के नाली में मिलने के मामले में पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार बच्ची को जन्म देने वाली युवती नाबालिग है और मात्र 13 साल की है। इतनी कम आयु में इसके साथ दुराचार कर इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने वाले आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार वीरवार देर शाम को बद्दी के यूको बैंक के समीप नाली में एक बच्ची रोती-बिलखती मिली तो एक स्थानीय युवक ने एक महिला के माध्यम से बच्ची को सीएचसी बद्दी पहुंचाया। यहां उसे उपचार देना आरंभ किया गया। पुलिस के पास मामला पहुंचा तो पुलिस बच्ची की मां की तलाश में जुट गई। जब पुलिस ने मां को ढूंढ निकाला तो हतप्रभ करने वाली बात सामने आई कि मात्र 13 वर्ष की आयु वाली प्रवासी बच्ची ने इस नवजात को जन्म दिया है।
विज्ञापन
ऐसे में पुलिस ने पड़ताल शुरू की कि आखिर बच्ची के साथ दुराचार करने वाला कौन है। पुलिस ने नाम पता खोज निकाला और उसकी पहचान पिंदु पासवान पुत्र बैजनाथ पासवान निवासी गांव व डाकघर पुरा तहसील टैकरिया जिला गया बिहार पता चला। पुलिस ने उसे दबोच लिया है। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि नवजात बच्चे को फेंकने के मामले में नाबालिग के साथ दुराचार करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन