{"_id":"59f755304f1c1bd0538ba358","slug":"151509381424-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में अवैध शराब की सोलह पेटियां कीं बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बद्दी में अवैध शराब की सोलह पेटियां कीं बरामद
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
कई बीमारियों में आराम दिलाएगा ये टी-वाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। आबकारी एवं कराधान विभाग ने शराब और बीयर की बोतलें पकड़ी हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग ने मानपुरा और नालागढ़ नेशनल हाईवे के बीच चेकिंग की तो स्विफ्ट कार से 13 पेटी अंग्रेजी शराब और 3 पेटी बीयर की बरामद की।
बीबीएन टास्क फोर्स फॉर इलेक्शन के प्रभारी एवं सहायक आयुक्त भूपराम शर्मा और निरीक्षक कृष्णा वर्मा की टीम यहां वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान शक होने पर उन्होंने एक कार को रोका और तलाशी ली।
इलेक्शन टास्क फोर्स के प्रभारी भूपराम शर्मा ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे। यह लोग संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि यह शराब शादी समारोह के लिए ले जा रहे हैं लेकिन कार सवार इसका कोई परमिट नहीं दिखा पाए। इस पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों ने आबकारी एवं कराधान एक्ट के तहत जमानत ले ली है। विभाग ने शराब और कार को अपने कब्जे में ले लिया। आबकारी एवं कराधान एक्ट के तहत यह मामला चलता रहेगा।