फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   छापेमारी के दौरान एईटीसी और चपरासी को पीट डाला

छापेमारी के दौरान एईटीसी और चपरासी को पीट डाला

Tue, 17 Oct 2017 09:56 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान एईटीसी और चपरासी को पीट डाला
crime scene
बद्दी (सोलन)। त्योहारी सीजन के दौरान शहर में चेकिंग के लिए निकले सहायक आबकारी कराधान आयुक्त (एईटीसी) और चपरासी को एक दुकानदार ने पीट डाला। इस मारपीट में अधिकारी का एक दांत भी हिल गया है। सरकारी फाइल भी गुम बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी शिकायत में बदसलूकी के आरोप भी लगा गए हैं। मामला बरोटीवाला थाना के तहत छातीपुरा गांव का है, जहां एक दुकान में अवैध रूप से मिली शराब के एवज में कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान दुकानदार तैश में आ गया और अधिकारी सहित चपरासी को धुन डाला।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज तहरीर में एईटीसी बद्दी सर्किल अमर नाथ गौतम ने बताया कि वह चपरासी संदीप चंद के साथ मिलकर गश्त पर थे। अशोक कुमार की दुकान में चेकिंग कर रहे थे। परिचय देने के बाद दुकान में तलाशी ली तो काउंटर को चेक करने पर उसके भीतर चार अधधे और एक बोतल देसी शराब की मिली। दुकानदार इस सामग्री के दस्तावेज नहीं दिखा सका। शराब को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही थी कि दुकानदार अशोक कुमार ने एईटीसी के हाथों से फाइल छीन ली। इसके बाद उनके और चपरासी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में एईटीसी की सरकारी फाइल, मोबाइल फोन, गाड़ी की चाबी और पहनी हुई चप्पलें भी गायब हो गईं। मारपीट में एक दांत भी हिल गया है। एसपी राहुलनाथ ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर एईटीसी और चपरासी का मेडिकल करवाकर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed