फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन शहर में पिस्टल लेकर घूम रहे आरोपियों तक नहीं पहुंचे पुलिस के हाथ

सोलन शहर में पिस्टल लेकर घूम रहे आरोपियों तक नहीं पहुंचे पुलिस के हाथ

Sat, 05 Jan 2019 06:54 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Sat, 05 Jan 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
सोलन शहर में पिस्टल लेकर घूम रहे आरोपियों तक नहीं पहुंचे पुलिस के हाथ

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। शहर में पिस्टल लेकर कारोबारी को धमकाने पहुंचे शातिर बदमाशों की तलाश पूरी नहीं हो पाई है। वारदात को 72 घंटे से अधिक समय हो चुका है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस का दबिश अभियान भी कामयाब नहीं हो पाया है। नाकों से बचकर आरोपियों के अब हरियाणा भागने की संभावनाएं हैं। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ में पूरी ताकत झोंक दी है।

गुप्तचर विभाग की मदद से मफलरधारी बदमाशों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस हर उस कड़ी को खंगाल रही है जहां से बदमाशों का सुराग हासिल किया जा सके। इस बीच आरोपियों के मोबाइल फोन की लोकेशन और कारोबारी को आए धमकी भरे फोन नंबरों की भी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इस पूरे केस को परत दर परत जोड़ने में जुटी है लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ पा रहे हैं। पुलिस के पास आरोपियों की पहचान के रूप में सीसीटीवी फुटेज और होटल में दिए दस्तावेज ही फिलहाल उपलब्ध हैं और इसी के आधार पर तीनों को पकड़ने का जाल बुना गया है।
विज्ञापन


सोलन में कारोबारी को गोली मारने के इरादे से कार्यालय में पिस्टल लेकर पहुंचे तीनों बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए हैं। कारोबारी के कार्यालय से बाहर निकलते ये तीनों मालरोड की तरफ भागे थे और यहां से आगे उनका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस पिछले तीन दिनों से लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है। इससे पहले ज्यादातर घटनाओं में भी आरोपी मौके से भागने में सफल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्की गोलीकांड के आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद हरियाणा और दिल्ली पहुंच गए थे। पिछले साल कारोबारी के घर पर गोली दागने के आरोपी भी फरार होने में सफल रहे थे तो कारोबारी के कार्यालय में पिस्टल लेकर पहुंचा एक आरोपी पूर्व भी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया था। इसके बाद सीसीटीवी में उसके पास पिस्टल होने की पुष्टि हुई थी। इन सभी आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को खासा पसीना बहाना पड़ा। हरियाणा और दिल्ली पुलिस की मदद से ही कई दिनों बाद आरोपी पुलिस पकड़ में आए थे। इस मामले में इसी तरह की संभावनाएं जागृत होती नजर आ रही हैं।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ का अभियान जारी है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। तीनों आरोपियों की पहचान हो चुकी है और ज्यादा देर तक वे पुलिस से बचकर नहीं रह सकते हैं। उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed