{"_id":"5c30affdbdec2256aa76f101","slug":"141546694653-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन निर्माण में कार्यरत नेपाली मजदूर पर गिरा पत्थर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोरलेन निर्माण में कार्यरत नेपाली मजदूर पर गिरा पत्थर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। फोरलेन निर्माण में कार्यरत एक मजदूर की पत्थर लगने से मौत हो गई है। मजदूर को गंभीर हालत में चंडीगढ़ ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की पहचान राम बहादुर उम्र 45 वर्ष निवासी नेपाल के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार राम बहादुर धर्मपुर में फोरलेन निर्माण में बतौर मजदूर कार्यरत था। शुक्रवार शाम को पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर लगने से रामबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में धर्मपुर अस्पताल ले जाया गया।
लेकिन जख्म अधिक होने और लगातार खून बहने से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया। मजदूर के साथ उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित एक अन्य अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मजदूर के अन्य साथियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने हादसे में मजदूर की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। मृतक को गंभीर हालत में चंडीगढ़ ले जाया गया था। जहां अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन