फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कंडाघाट में 50 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, हादसे में चालक-परिचालक घायल

कंडाघाट में 50 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, हादसे में चालक-परिचालक घायल

Fri, 21 Sep 2018 06:32 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट में 50 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, हादसे में चालक-परिचालक घायल

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। शिमला से सेब लेकर गोवा जा रहा ट्रक शुक्रवार तड़के कंडाघाट के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। हादसा सुबह करीब तीन बजे हुआ। इस हादसे के बाद मार्ग से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला। इस हादसे की सूचना पुलिस व एंबुलेंस सेवा को दी।

इसके बाद घायलों को पहले कंडाघाट अस्पताल लाया गया जहां उनकी हालत में सुधार न होने पर दोनों को शिमला भेज दिया गया। दोनों घायलों की पहचान चालक सोनू उम्र 21 साल व परिचालक नोरंग उम्र 32 साल दोनों निवासी बरवाला हरियाणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शिमला से करीब 750 सेब की पेटियां लादकर ट्रक चालक गोवा के लिए निकला था जो बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। ट्रक चालक ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि अचानक से सड़क पर मवेशी आ जाने से उसका नियंत्रण छूट गया और ट्रक खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंडाघाट थाना प्रभारी देसराज गुलेरिया ने हादसे की पुष्टि कर बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर गई थी। दोनों घायलों को कंडाघाट में प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रेफर किया गया जहां उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच हो रही है। जिस जगह हादसा हुआ वहां पूरी खाई में सेब ही सेब बिखरे पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed