{"_id":"59da624f4f1c1b72548b64c3","slug":"141507484239-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका-शिमला एनएच पर दो बसों में भिडंत 07 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालका-शिमला एनएच पर दो बसों में भिडंत 07 घायल
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू(सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर दत्तयार के समीप निजी और एचआरटीसी बस की टक्कर में सात लोग घायल हो गए हैं। घटना रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को परवाणू ईएसआई अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। हालांकि किसी भी सवारी को कोई गंभीर चोटें नहीं आई हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पठानकोट से शिमला आ रही एचआरटीसी बस की टक्कर शिमला की ओर से आ रही तेजरफ्तारी निजी पर्यटक बस के साथ हो गई। जिसके कारण दोनों बसों में बैठी सात सवारियों को चोटें लगी। पुलिस और एंबुलेंस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। करीब आधा घंटा एनएच भी बंद रहा। इस बीच पुलिस टीम ने क्रेन की सहायता से बसों को मार्ग से हटाया। वहीं सवारियों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ी। उधर एसएचओ परवाणू अनिल ठाकुर ने बताया कि एनएच पर बसों की टक्कर में सवारियां घायल हुई हैं। जिनका ईएसआई अस्पताल परवाणू में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
दोनों बसों की टक्कर में शिमला निवासी शकुंतला देवी (60), शिमला की सोमा वर्मा (72), ठियोग के सुरेश कुमार (41), नालागढ़ के सुनील कुमार (28), सोनपुर यूपी के मदन कुमार (35), दसुआ होशियारपुर के जसमेल (53), ज्वाली कांगड़ा के रविंद्र सिंह (33) को चोटें आई हैं। जिनको ईएसआई परवाणू में इलाज किया जा रहा है। हालांकि अभी तक इनमें से किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।