{"_id":"5bcf5543bdec2269827d44db","slug":"131540314435-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ एक गिरफ्तार, दो पुलिस को चकमा देकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरस के साथ एक गिरफ्तार, दो पुलिस को चकमा देकर फरार
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। पुलिस ने सुबाथू के जाड़ला के समीप एक व्यक्ति को 607 ग्राम चरस के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। जबकि अन्य दो व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मी देवठी-जाड़ला पगडंडी के समीप गश्त पर थे। इसी दौरान तीन लोग पैदल आ रहे थे। जैसे ही उन्होंने पुलिस टीम को देखा तो वे मौके से पगडंडी के रास्ते भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा किया, जिसमें से एक व्यक्ति को पुलिस ने थोड़ी दूरी पर पकड़ लिया। जबकि अन्य दो भागने में सफल हो गए। जब पुलिस ने उक्त व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से 607 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति की पहचान कमलेश कुमार उर्फ कमलु निवासी गांव जाड़ला के रूप में की है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने की है।
विज्ञापन