{"_id":"5ae2044b4f1c1b64098b69b4","slug":"131524761675-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन व जाबली में सड़क हादसे, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोलन व जाबली में सड़क हादसे, चार घायल
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
सोलन। थाना सदर एवं परवाणू के तहत दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया है। पुलिस के अनुसार पहली घटना जाबली के पास की है। पुलिस को दी शिकायत में संदीप कुमार ने बताया कि वह स्कूटी नंबर पर बैठकर विक्रम सिंह ठाकुर के साथ परवाणू से अपने घर जा रहे थे। पंजाबी ढाबा के पास जाबली की तरफ से आई एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। पुलिस ने कार चालक कुलदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस थाना सोलन के तहत हरीश कुमार ने में कहा कि वह मोटरसाइकिल पर अपने भाई अनिल कुमार के साथ काम करने के लिए नलोग देवठी के लिए जा रहे थे। जगातखाना गांव के पास सुबाथू की तरफ से एक कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें इन्हें चोटें आई है।
विज्ञापन