फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   एसपी मोहित चावला का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाला पकड़ा

एसपी मोहित चावला का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाला पकड़ा

Wed, 13 Dec 2017 10:20 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
एसपी मोहित चावला का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाला पकड़ा
Facebook Marketplace
सोलन। पुलिस अधीक्षक सोलन की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक ने फेसबुक आईडी बनाकर उसमें नंबर खुद का डाल रखा था। इस आधार पर पुलिस को उसे पकड़ने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। आरोपी पंद्रह दिन से फर्जी फेसबुक आईडी चला रहा था। युवक को बददी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान नंदन किशोर पुत्र रंजीत सिंह निवासी गांव दोलग पंचायत कलोल तहसील झंडुता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। नंदन किशोर बद्दी में किसी फैक्टरी में काम करता है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवक ने करीब 15 दिन पहले एसपी सोलन मोहित चावला के नाम से आईडी बनाई और इस पर उनका फोटो भी लगा दिया। युवक ने इस आईडी से कुछ लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजी है। पुलिस की डीसीआरवी सेल को पुलिस अधीक्षक मोहित चावला के नाम पर सबसे पहले दो मेल आईडी होने की सूचना मिली। इसके बाद प्रभारी संजीव कुमार ने इसकी जांच की तो जांच में एक आईडी फर्जी होने का पता चला। इसके बाद सदर थाना सोलन में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। आरोपी ने मोबाइल नंबर अपना अंकित कर रखा था जिससे पुलिस ने उसका स्थायी पता और लोकेशन ढूंढ ली।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी को बद्दी से गिरफ्तार कर सोलन ले आई है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी नंदन किशोर के खिलाफ भादंसं की धारा 429, 465, 66सी, 66डी आईटी एक्ट व 67 ए के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी वीसी नेगी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ करेगी। कहा कि भविष्य में ऐसा कोई और मामला आता है तो उस संबंध में भी पुलिस इसी सक्रियता से काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed