{"_id":"59f8a7944f1c1b6e548b9efe","slug":"131509468052-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में दो वाहनों से 2.31 लाख की नकदी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बद्दी में दो वाहनों से 2.31 लाख की नकदी बरामद
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। जिला पुलिस बद्दी के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग वाहनों से लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस ने पड़ोसी राज्य हरियाणा की सीमा के प्रवेश द्वार मढ़ांवाला से गुजरने वाले वाहनों पर की। पुलिस ने इस दौरान 2.31 लाख रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस के अनुसार थाना बरोटीवाला के सहायक उपनिरीक्षक यादव चंद और मानक मुख्य आरक्षी बहादुर सिंह की टीम टोल बैरियर बरोटीवाला में लगाए नाके पर मौजूद थी। इसी दौरान मढ़ांवाला की ओर से वाहन एचपी 12एफ 0309 आया। इसमें विक्रांत गुप्ता निवासी पंचकुला हरियाणा सवार था। बैरियर पर पहुंचने पर गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया तो उसमें से 1,13,400 रुपये बरामद हुए।
युवक इस राशि को लेकर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। दूसरे मामले में मढ़ांवाला की ओर से वाहन सीएच 01 बीडी 5298 बरोटीवाला की ओर आया। इसमें रोहन अग्रवाल निवासी पंचकुला हरियाणा सवार था। इस वाहन की भी तलाशी ली तो इसमें से 1,18,000 रुपये बरामद हुए। इसमें भी संबंधित व्यक्ति कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने दो मामलों में 2,31400 रुपये की नकदी बरामद की है। जिसके बारे में गहनता से छानबीन की जा रही है।
रास्ता रोककर एक व्यक्ति को धुना
बद्दी (सोलन)। बीबीएन के रतयोड़ निवासी एक व्यक्ति को इसी गांव के एक अन्य व्यक्ति ने रास्ता रोककर पीट डाला। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गुरदीप सिंह पुत्र हरिदास निवासी गांव रतयोड़ डाकघर दभोटा नालागढ़ ने बताया कि इसी गांव के लखविंदर उर्फ लक्की ने इसके सिर पर पीछे की तरफ से किसी तेजधार हथियार से वार तक दिया। जाते-जाते हमलावर उसे जान से मारने की भी धमकियां दे गया। एसपी राहुलनाथ ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर अन्य पहलुओं की जांच आरंभ कर दी है।